रिपोर्ट- अमित कुमार!
राजधानी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जिसमे एक मासूम बच्चे का शव निजी स्कूल के कमरे में गटर के अंदर से शव को परिजनों की निशानदेही पर बरामद हुआ है मामला पटना के दीघा थाना क्षेत्र इलाके में स्थित निजी स्कूल का बताया जा रहा है जहां गुरुवार की सुबह बच्चा स्कूल पढ़ने गया और छुट्टी के बाद घर वापस नहीं पहुंचा जिसके बाद परिजनों ने बच्चे की खोजबीन शुरू की ।परिजनों ने बच्चे की तलाश में स्कूल गए जहां निजी स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चे के स्कूल से घर जाने की बात कही गई।परिजनों की माने तो बच्चे की तलाश में परिजन स्कूल की खाक छानते रहे ।बताया जा रहा है कि बच्चे की तलाश में परिजनों ने स्कूल परिसर में एक कमरे के गटर को खोला जिसमे बंद गटर के अंदर 3 साल के मासूम बच्चे का शव पाया जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
हत्या का लगाया आरोप हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर बबाल।
परिजनों द्वारा खोजबीन में मासूम के गटर में पड़े शव के मिलने पर जहां एक ओर जमकर बबाल काटा तो वही आनन फानन में घटना की जानकारी दीघा थाना की पुलिस को दी गई।पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की पड़ताल में जुट गई है।इधर अक्रोशित स्थानीय लोगों और परिजनों ने सड़क पर आग जनी कर बबाल काट मासूम के हत्या का मामला दर्ज कर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है ।फिलहाल पुलिस मामले में लोगों को समझाने के प्रयास में जुटी है।





