रिपोर्ट- मो. मुर्शिद आलम!
अररिया – पुलिस की हिरासत में जीजा साली की मौत हो जाने के बाद ग्रामीण इतने उग्र हो गए कि ताराबाड़ी थाना को आग के हवाले कर दिया। हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने घेर कर रखा है थाना को। कई थाना के पुलिस जवान पहुंचे ताराबाड़ी। दरअसल
नाबालिक लड़की से शादी रचाने के मामले में पुलिस ने नाबालिक व उनके जीजा को गुरुवार की संध्या ताराबाड़ी थाना लाई थी। जहां गुरुवार की रात ताराबाड़ी थाना के हिरासत में दोनों की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह जैसे ही दोनों के मौत की खबर ग्रामीणों को लगी उनका गुस्सा फूट पड़ा। और देखते देखते ही हजारों लोगों ने थाना का घेराव कर लिया। और पुलिस के प्रति नाराजगी व्यक्त करने लगे। लोग इतने आक्रोशित हो गए कि थाना को आग के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाबालिग व उनके प्रेमी जीजा की पुलिस कस्टडी में पिटाई की गई जिससे उनकी मौत हो गई। किसी का कहना है कि दोनों ने आत्महत्या कर ली है। हालांकि इस मामले में पुलिस कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। सूचना मिलते ही क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग ताराबाड़ी थाना पहुंचकर पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक दो दिन पूर्व ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के किस्मत खवासपुर पंचायत के वार्ड संख्या पंच अंतर्गत गोढ़ी टोला निवासी मंटू सिंह की 14 वर्षीय नाबालिक पुत्री को उनका जीजा ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के ही तरोना गांव निवासी रमानंद सिंह के पुत्र मिट्ठू सिंह शादी कर पत्नी की तरह घर में रख रहा था। नाबालिक व उनके प्रेमी जीजा को पुलिस गुरुवार दोपहर तरोना गांव से गिरफ्तार कर थाना लाया लाई थी। जबकि प्रेमी मिट्ठू की पहली शादी नाबालिग की बड़ी बहन मुस्कान देवी से डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। इसी मामले में आरोपी जीजा मिट्ठू सिंह और उसकी साली को पुलिस ताराबाड़ी थाना लाई थी। शुक्रवार की सुबह से ग्रामीणों ने ताराबाड़ी थाना को घेर कर रखा है। मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझाने की कोशिश में लगे हैं।
बाइट – ग्रामीण, ताराबाड़ी, अररिया।




