लग्जरी बस से उत्पाद विभाग ने लगभग 40 लाख का मूल्य का शराब किया बरामद, एक गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – धीरज कुमार!

बक्सर – उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि बक्सर के वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर एक लग्जरी बस उत्तर प्रदेश की तरफ से बक्सर की सीमा में घुस रहा था। जब उत्पाद विभाग के जवानों ने बस को रोकने का प्रयास किया तो बस चेक पोस्ट के बार्केटिंग को तोड़कर भागने लगा।
लगभग 4 किलोमीटर उत्पाद विभाग के जवानों ने बस को पीछा कर बक्सर के अहिरौली गांव के पास पकड़ा।
जैसे ही उसकी तलाशी ली गई बस के नीचे बने ताखाखाने में लगभग 2991 लीटर विदेशी शराब पाया गया। जिसकी कीमत लगभग 36 लाख रुपए से 40 लाख रुपए रखी गई है। बस से एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया गया है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति का नाम सुदीप थापा, पता – नैनीताल उत्तराखंड का रहने वाला है।पूछताछ के क्रम में वह बताया कि बस को दिल्ली से पटना ले जाना था।

Join us on: