पंकज कुमार जहानाबाद।
जहानाबाद गया पटना रेल खंड पर कडौना हॉल्ट के समीप मानव रहित क्रॉसिंग पर कार एवं ट्रेन में टक्कर आधे घंटे तक ट्रेन परिचालन बाधित रहा।
बताया जाता है गया से ट्रेन नंबर 03270 पटना जा रही थी जैसे ही हाल्ट के समय पहुंचे की एक कार रेलवे क्रॉसिंग पर कर रही थी, जैसे ही कार रेलवे ट्रैक पर पहुंची कार अचानक बंद हो गई और उधर से ट्रेन पहुंच गई जिसमें जोरदार टक्कर हो गया कार क्षतिग्रस्त हो गया ग्रामीणों का कहना है कि इस कार पर चार व्यक्ति सवार थे । ग्रामीणों के सहयोग से सभी व्यक्ति को कार से बाहर निकल गया है ग्रामीणों के अनुसार सभी व्यक्ति घायल बताए जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है घायल व्यक्ति को इलाज के लिए निजी क्लीनिक भर्ती कराया गया है। जिसके कारण आधे घंटे तक गया पटना रेल खंड पर रेल परिचालन बाधित रहा ,इस घटना की सूचना रेलवे विभाग के अधिकारी को दिया गया मौके पर पहुंचकर रेलवे ट्रैक से कार को हटाया गया रेल परिचालन को शुरू किया गया चालक मौके से फरार हो गया। कार पर सवार व्यक्ति कहां के रहने वाले थे इसका कोई अता-पता नहीं चल रहा है । मानव रहित क्रॉसिंग को जेसीबी के माध्यम से अवरुद्ध किया जा रहा है ।गया पटना लगातार दुर्घटना हो रही है लेकिन इसके बाद रेलवे पदाधिकारी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस बाबत रेलवे अधिकारी से पूछने पर कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। रेलवे विभाग द्वारा लगातार मानव रहित क्रॉसिंग को बंद किया जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी लगातार पटना गया रेलखंड पर दुर्घटना हो रही है।
बाईट प्रत्यक्ष दर्शी।
प्रत्यक्ष दर्शन।




