रिपोर्ट – निभाष मोदी!
भागलपुर कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं भागलपुर के एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में एमएलसी प्रत्याशी रजनीश रंजन ने चुनावी अभियान को गति देते हुए 30 अगस्त को भागलपुर के टाउन हॉल में आयोजित होने वाले स्नातक मतदाता सम्मान कार्यक्रम को लेकर बड़ा ऐलान किया रजनीश रंजन ने बताया कि यह कार्यक्रम कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के स्नातक मतदाताओं के सम्मान और संवाद के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है उन्होंने कहा कि उनकी पूरी टीम जिले के हर प्रखंड और हर पंचायत में जाकर स्नातक मतदाताओं से संपर्क कर रही है और उन्हें व्यक्तिगत रूप से कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया जा रहा है उन्होंने दावा किया कि यह कार्यक्रम बड़ी संख्या में स्नातक मतदाताओं की भागीदारी के साथ ऐतिहासिक होगा।प्रेस वार्ता के दौरान रजनीश रंजन ने वर्तमान एमएलसी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि स्नातकों, शिक्षकों और शिक्षित युवाओं की समस्याओं को अब तक गंभीरता से नहीं उठाया गया उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा, विश्वविद्यालयों में नियमित सत्र, परीक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी और वित्त रहित शिक्षकों के मुद्दों पर प्रभावी पहल की आवश्यकता है
उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि उन्हें जनता का समर्थन मिलता है तो वे विधान परिषद में स्नातकों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं, चिकित्सकों और शिक्षित युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाएंगे। साथ ही प्रत्येक जिला मुख्यालय में स्नातक सहायता केंद्र खोलने, युवाओं को करियर मार्गदर्शन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और रोजगार संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करेंगे रजनीश रंजन ने सभी स्नातक मतदाताओं से 30 अगस्त को भागलपुर टाउन हॉल में आयोजित स्नातक मतदाता सम्मान कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम स्नातक समाज की एकजुटता और उनके अधिकारों की आवाज को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
बाइट — रजनीश रंजन, एमएलसी प्रत्याशी, कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र



