जदयू कार्यालय उद्घाटन में पहुँचे अनंत सिंह, ललन सिंह व श्रवण कुमार!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित के साथ गोविंद कुमार की रिपोर्ट!

जदयू कार्यकर्ता जनसंवाद कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह बिहार सरकार के मंत्री सरवन कुमार और मोकामा विधायक अनंत कुमार ने की शिरकत!
बाढ मे नया जदयू कार्यालय का उद्घाटन हुआ उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार, मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह शामिल हुए,  उसके बाद डाक बंगला कक्ष में जदयू कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, मौके पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार, मोकामा के विधायक अनंत कुमार सिंह ने शिरकत की इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में जदयू कार्यकर्ता शामिल हुए। जदयू कार्यकर्ता ने फूल माला पहना कर और ढोल नगाड़े से सभी नेताओं का भव्य स्वागत किया। ग्रामीण क्षेत्र से आये पुरुष और महिला कार्यकर्ताओं ने ललन सिंह जिंदाबाद अनंत सिंह जिंदाबाद के नारे भी लगाए। वहीं केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि बिहार विकसित हुआ तो बाढ़ भी विकसित होगा,जिला के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि बिहार में जब भी कोई जिला बनेगा तो बाढ़ जिला जरूर बनेगा!

डेस्क बाइट -ललन सिंह केंद्रीय मंत्री

Join us on: