रिटायर्ड डी एस पी और फ़्रॉड नेता ने पत्रकार को करोड़ों का चूना लगाया,अब जान मारने की दे रहे धमकी!

SHARE:

एस एन श्याम / अनमोल कुमार

बोर्ड निगम में सदस्य बनाने और नौकरी के नाम पर डीएसपी और नेता ने बडे पैमाने पर की धन उगाही

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का रिश्तेदार बताने वाले बिहार पुलिस की एक रिटायर्ड डी एस पी एवम प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अत्यंत करीबी बताने वाले तथा अपने को ज द (यू)का नेता होने का दावा करने दो जालसाजों ने एक पत्रकार से करोड रुपए ठगी कर लिए। पुलिस एवं नेता की इस जालसाज जोड़ी ने न तो पत्रकार का काम करवाया और नहीं अब उनके रकम लौटा रहे हैं ।पत्रकार द्वारा अपने लाखों रुपए की मांग करने पर दोनों जालसाज पत्रकार को जान मारने की धमकी दे रहे हैं। इसमें पुलिसकर्मी नाम विजय कुमार यादव है जो बिहार पुलिस का रिटायर्ड डी एस पी है। दूसरा नेता रमेश पटेल है जो अपने को जद (यू) उनका नेता कहता है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीब बताता है। पत्रकार राज किशोर सिंह पटना से प्रकाशित होने वाले प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मासिक पत्रिका तापमान के प्रधान संवाददाता है। रिटायर्ड डीएसपी विजय यादव और नेता रमेश पटेल ने पत्रकार राज किशोर को राज्य सरकार के विभिन्न बोर्ड/ निगम में अध्यक्ष एवं सदस्य बनाने के नाम पर प्रति व्यक्ति लाखों रुपए के हिसाब से करोड़ों रुपए ले लिए ।बोर्ड /निगम के अलावा बिहार विधान परिषद एवं अन्य महत्वपूर्ण सरकारी महकमे में नौकरी लगाने के नाम पर भी इस पत्रकार को चूना लगाया गया ।जानकार बताते हैं कि साल भर से ज्यादा हो गए परंतु न तो किसी को बोर्ड एवं निगम का अध्यक्ष/ सदस्य बनाया गया और ना ही कोई नौकरी लगाई गई। जानकारों का कहना है कि नेता रमेश पटेल एक कुख्यात जालसाज है ।उस पर कई मुकदमे भी हैं ।पटेल कई बार जेल भी जा चुका है ।जालसाजी की रकम से वह ऐयाशी करता है ।पटेल द्वारा एक महिला को अवैध रूप से रखेल बनाकर रखने की खबर है ।परंतु इस खबर की पुष्टि नहीं हो पाई। इस संवाददाता ने रमेश पटेल बा यादव से उन दोनों के मोबाइल पर उन पर लगाए गए आरोपों के संबंध में जानकारी लेनी चाहिए मोबाइल नहीं उठाया ।जबकि पत्रकार राज किशोर ने इन दोनों पर लगाए गए आरोप की पुष्टि की और कहा कि उन्हें झांसा और बहला फुसलाकर इन दोनों ने करोड़ों रुपए ठग लिए।

Join us on:

Leave a Comment