पंकज कुमार जहानाबाद।
जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन कई प्रत्याशियों ने अपना अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद जब प्रत्याशी जिलाधिकारी कार्यालय से बाहर निकल रहे थे ।लोगों ने फूल माला से उनका जोरदार स्वागत किया। सातवे चरण के नामांकन के आखिरी दिन जहानाबाद संसदीय क्षेत्र पूर्व विधायक रहे डाक्टर मुनीलाल यादव ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया, जिला निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष नामांकन का पर्चा दाखिल करने बाद पत्रकारों से जीत का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि नाम पर ना दाम पर वोट करें जनप्रतिनिधि के काम पर उन्होंने सीधा-सीधा कहा कि जो जनता के बीच में हमेशा रहता हो वैसे प्रतिनिधि को ही लोगों को वोट करने की जरूरत है।और में हमेशा जनता के बीच में रहता हूं इसलिए लोग मेरा समर्थन करें। गौरतलब हो की जहानाबाद संसदीय क्षेत्र से महागठबंधन एनडीए एवं बसपा के बीच टक्कर मानी जा रही थी ऐसे में पूर्व विधायक सह राजद नेता रहे डाक्टर मुनीलाल के मैदान में आने से यहां की सीट पर खेल और भी दिलचस्प हो गया है।
इधर नामांकन दाखिल करने के बाद बाहर निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक दांगी ने कहा कि मेरी किसी से लड़ाई नहीं है मैं जहानाबाद में जो बेरोजगार युवक हैं उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य करूंगा यही वजह है कि युवाओं की टोली मेरे साथ है और मेरी जीत सुनिश्चित है उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना और नया जहानाबाद बनाना मेरी प्राथमिकता होगी
Byte – डाक्टर मुनीलाल यादव, निर्दलीय प्रत्याशी।
अभिषेक दांगी निर्दलीय प्रत्याशी




