बेखौफ़ बदमाशों ने युवक को मारी 3 गोली, स्थिति गंभीर!

SHARE:

रिपोर्ट- प्रशांत कुमार

बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है जहाँ अपराधियों ने मोटरसाइकिल सवार युवक को तीन गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है, दरअसल घटना बेगूसराय बरौनी थाना क्षेत्र के असुरारी विद्यालय के समीप की है, प्राप्त जानकारी के अनुसार अवध तिरहुत सड़क पर मंगलवार की देर शाम दो मोटर साईकिल पर सवार करीब आधा दर्जन अज्ञात अपराधियों ने बीहट नगर परिषद वार्ड संख्या -28 निवासी मनोज कुमार महंथ के 21 वर्षीय पुत्र अंशू कुमार को मोटर साइकिल रोककर तीन गोली मार दिया जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाते ही बरौनी डीएसपी भास्कर रंजन, बरौनी इंस्पेक्टर रजनीश कुमार, थानाध्यक्ष बालकृष्ण अत्री सहित अन्य पदाधिकारी ने घटनास्थल पर पहुंच कर घायल युवक को बरौनी पीएचसी लाया गया। जहां पर डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी अनुसार युवक बीहट से वीरपुर जा रहा था। तभी दो मोटर साईकिल पर सवार अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया।

बाइट : घायल

Join us on:

Leave a Comment