रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!
वैशाली। एनडीए प्रत्याशी चिराग पासवान ने वैशाली जिले के लालगंज विधान सभा क्षेत्र में क्षेत्रीय विधायक संजय सिंह के नेतृत्व में रोड शो किया इस दौरान कार्यकर्ता और यूवाओ की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। चिराग पासवान को हाजीपुर क्षेत्र में लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है। चिराग पासवान एनडीए खाते से टिकट लेकर अपने पिता दिवंगत रामविलास पासवान की संसदीय क्षेत्र रहे हाजीपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि दूसरे खेमें इंडिया अलायंस गठबंधन से राजद प्रत्याशी शिवचंद्र राम है। दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर है।
दोनों प्रत्याशी अपने-अपने स्तर से वोटरों को अपने पक्ष में खींचने का कार्य कर रही है। इसी कड़ी में चिराग पासवान ने मंगलवार की देर शाम लालगंज पहुंचकर रोड शो किया है। चिराग़ पासवान और क्षेत्रीय विधायक संजय सिंह ने पार्टी चुनाव चिन्ह हेलीकॉप्टर छाप की तख्ती दिखाते लोगों को दिखाते दिखें है। इस दौरान युवाओं में काफी जोश देखा गया। चिराग पासवान जिंदाबाद रामविलास पासवान अमर रहे के नारे लगाते दिखे।
इस दौरान चिराग पासवान ने दिवंगत भाजपा नेता सा पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी के निधन पर बड़े ही दुख जाहिर किया है और कहा कि हम लोगों ने कभी कल्पना नही किया था की वैसा होगा उनके साथ होगा। आपने वाले हमारे पीड़ी को याद रहेगा।




