अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!

हाजीपुर : महुआ थाना क्षेत्र के महुआ बाजार में अज्ञात वाहन की ठोकर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक को सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। सदर अस्पताल में डॉक्टर ने इलाज के बाद गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया। घायल युवक भगवानपुर थाना क्षेत्र निवासी पवन कुमार बताया गया। घटना के संबंध में बताया गया कि पवन कुमार बाइक से अपना ससुराल पातेपुर जा रहा था इसी दौरान महुआ बाजार में चार पहिया वाहन ने धक्का मार दिया। धक्का मारने के पश्चात चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया। वहीं घटना की जानकारी घायल के परिवार वालों को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही घायल के परिवार वाले भी सदर अस्पताल पहुंचे हैं।

Join us on:

Leave a Comment