रिपोर्ट- ऋषभ कुमार
हाजीपुर : महिंद्रा के अधिकृत डीलर चंदामामा मोटर्स हाजीपुर में महिंद्रा की नई गाडी एसयूवी 3XO को लांच किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में सभापति नगर परिषद संगीता कुमारी उपस्थित थी। वही मौके पर चंदामामा मोटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष कुमार एवं सुधांशु रंजन, एरिया सेल्स मैनेजर शशिकांत निरंजन, जनरल मैनेजर कृष्ण मुरारी, सर्विस जनरल मैनेजर देवरत उपस्थित थे। इस मौके पर एरिया सेल्स मैनेजर शशिकांत निरंजन ने गाडी की विषेशता को बताते हुए कहा की पूरी तरह से नई एक्सयूवी 3XO को अद्वितीय मूल्य सात लाख 49 हजार रुपए पर बेहतरीन विशेषताएं और प्रदर्शन प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है। ग्राहकों के लिए महिंद्रा की प्रतिबद्धता को मजबूत करने के लिए नई एक्सयूवी 3×0 अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ बिल्कुल नया वाहन है। और गाडी की विशेषता बताते हुए आगे उन्होंने कहा की एक्सयूवी 3XO के साथ, हर ड्राइव एक बयान है अपने बेजोड़ डिजाइन, शानदार एसयूवी दृश्य, अद्वितीय सुरक्षा और व्यापक आराम के साथ, एक प्रामाणिक एसयूवी अनुभव के लिए तैयार रहें। और वही मौजूद चंदामामा महिंद्रा सेल्स मैनेजर आतिश विक्रम ने बताया की इस गाडी में अभी तक का सबसे एडवांस लेवल 2 एदास दिया गया है, और आगे उन्होंने बताया की एक्सयूवी 3XO के शुरुआती मॉडल से 6 ऐरबाग, चारो व्हील डिस्क ब्रेक एबीएस ईबीडी, चारो पावर विंडो के साथ है। एक्सयूवी 3XO में अभी तक का इस सेगमेंट में सबसे बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, 360° कैमरा, हरमन कार्डन का म्यूजिक सिस्टम, अलेक्सा, एड्रेनॉक्स जैसे बहुत से बेहतरीन फीचर दिया गया है। इस गाडी की शुरुआती कीमत 7 लाख 49 हजार से शुरू है। इस मौके पर आये ग्राहकों द्वारा चंदामामा मोटर्स हाजीपुर में नई एसयूवी 3xO की कुल 80 बुकिंग की गयी।




