बेगूसराय पावर हाउस में लगी आग 60 लाख रूपए से अधिक हुआ नुकसान!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय पावर हाउस परिसर में रखे तार के बंडल में भीषण आग लग गई जिससे 60 लाख रुपए का नुक़सान बिजली विभाग को हुआ है। इस अग्निकांड में तार के कई बंडल जल गए हैं। आप इस तस्वीरों में देख सकते हैं कि आग की लपटें काफी तेज हैं और दर्जनों तार के बंडल धु धु कर जल रहा है। फिलहाल कितने की क्षति हुई है, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है लेकिन क्षति 60 लाख रुपए से ज्यादा की हुई क्योंकि इसमें आग लगी में दर्जनों तार के बंडल और अन्य कीमती उपकरण जलकर राख हो गया है। फिलहाल बिजली विभाग के द्वारा क्षति का आकलन किया जा रहा है।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रात करीब 11 कुछ लोगों ने पावर हाउस में अचानक आग की लपटें उठती देखी। इसके बाद गेट पर मौजूद गार्ड को सूचना दिया तथा गार्ड ने अधिकरी एवं डायल-112 को इसकी सूचना दिया। 112 की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग ने बिकराल रूप ले लिया था। बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, इसके बाद बिजली आपूर्ति शुरू की गई।फिलहाल घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है की आग कैसे लगी यह जांच के बाद स्पष्ट होगा। घटना को लेकर स्थानीय लोगों का आरोप है कि आग लगते ही फायर ब्रिगेड को कॉल करता रहा, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। जिसके कारण आग ने विकराल रूप ले लिया तथा एक किलोमीटर दूर तक आग की लपटें दिख रही थी। हालांकि 3 घंटे की मशक्कत के बाद बिजली के तार के बंडल में लगी आग को बुझा लिया गया जिस वजह से पावर हाउस के अंदर आग नहीं फैल पाई और बड़ा हादसा टल गया। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है और क्षति का आकलन किया जा रहा है।
बाइट- स्थानीय निवासी
बाइट-संतोष कुमार अधीक्षण अभियंता

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें