तीन न्यायिक पदाधिकारी के खिलाफ बार एसोसिएशन ने खोला मोर्चा, अनिश्चितकालीन बहिष्कार का ऐलान।

SHARE:

रिपोर्टर–राजीव-रंजन ।

मधेपुरा न्यायालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिवक्ता लामबंध होते हुए मध्ययान से सभी कोर्ट का अनिश्चितकालीन बहिष्कार का ऐलान कर दिया। वहीं सभी ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि जब तक तीन न्यायिक पदाधिकारी का मधेपुरा से तबादला नहीं होगा तबतक बहिष्कार जारी रहेगा। शनिवार को इस बाबत वकालखाना में अधिवक्ता संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष पुलकित प्रसाद यादव ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान सचिव संजीव कुमार ने कहा कि मधेपुरा सिविल कोर्ट के तीन न्यायिक पदाधिकारी के गलत व भ्रष्ट रवैया के कारण जुडिसियली सिस्टम बर्बाद हो गया है। उन्होंने कहा कि एडीजे वन, सबजज वन तथा जुबेनाइल कोर्ट ने आमलोगों का न्यायिक सिंस्टम से विश्वास उठा दिया है। उन्होंने कहा कि हमलोगों ने जब इन तीनों के खिलाफ हाईकोर्ट में लिखा तो गुस्साए जिला जज के कोर्ट ने दो दिन से लगभग सभी मामले को बिना वजह खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि अब हमलोगों के पास आंदोलन ही एकमात्र विकल्प है। वरीय अधिवक्ता जवाहर झा ने कहा कि वर्तमान में मधेपुरा के कुछ कोर्ट में अराजकता की स्थिति है। संघ की शिकायत पर जिला जज गुस्साकर केस को बेवजह खारिज कर रहे हैं। अब बैठने का समय नहीं है। इस गंभीर मामले पर हमलोगों को लंबी लड़ाई की तैयारी करनी है। इस पूरे मामले से आम आदमी न्याय से दूर हो रहा है। वरीय अधिवक्ता श्रीवास्तव ने कहा कि अब हमलोगों के पास आंदोलन के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। अधिवक्ता सदानंद यादव ने कहा कि अधिवक्ता हमेशा से गड़बड़ सिस्टम के खिलाफ लड़ने का काम किया है। अब समय आ गया है कि हमलोगों को खुलकर लड़ना होगा। फिर भी बात नहीं बनी तो सड़क पर उतरकर आंदोलन करना होगा।

बाइट–संजीव कुमार–प्रधान सचिव अधिवक्ता संघ मधेपुरा।

बाइट-अनिल वर्मा-वरीय अधिवक्ता मधेपुरा व्यवहार न्यायालय मधेपुरा।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें