रिपोर्ट – निभाष मोदी!
भागलपुर नवगछिया पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है पुलिस ने इनके पास से 2 हथियार, 31 कारतूस और 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं नवगछिया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इस्माइलपुर थाना पुलिस को 17 जुलाई 2026 को सूचना मिली कि छोटी परबत्ता स्थित रामचंद्र मंडल के बासा पर कुछ लोग अवैध हथियारों के साथ जमा हैं सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छोटी परबत्ता निवासी अनिल मंडल और बौकी मंडल के रूप में हुई है पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक देसी हथियार, एक मार्केट निर्मित हथियार, 31 कारतूस तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी दियारा क्षेत्र में लोगों में दहशत फैलाने, रंगदारी व फसल लूटने की योजना बना रहे थे इस मामले में इस्माइलपुर थाना कांड संख्या 133/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है
फिलहाल नवगछिया पुलिस इसे अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता मान रही है और मामले से जुड़े
अन्य आरोपियों की तलाश जारी है
बाइट — अनिकेत अमर SDPO नौगछीया भागलपुर



