कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। इलाज के लिए जाने के दौरान छत से गिरकर घायल हुए पुलिस जवान की मौत हो गई। यह घटना कैमूर जिले के नुआंव थाना क्षेत्र की बताई जाती है। नुआंव थाना क्षेत्र के जैतपुरा गांव में छत के ऊपर सोए एएसआई रामानुज राम उर्फ साहेब राम रेलिंग टूटने से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस घटना में पुलिस जवान के साथ-साथ उसका बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद लोगों द्वारा दोनों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए पुलिस जवान को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। ट्रामा सेंटर से भी इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया था। कानपुर ले जाने के दौरान पुलिस जवान की मौत हो गई। जवान बिहार के सहरसा जिले चिरैया कोट थाने पर कार्यरत एएसआई रामानुज राम उर्फ साहेब राम है जो छुट्टी के दौरान अपने घर जैतपुरा आए हुए थे। वहीं पुलिस जवान की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।




