रिपोर्ट- कुंदन कुमार!
प्रेक्षक द्वारा बिन्दुवार तैयारियों की समीक्षा एवं अद्यतन जानकारी प्राप्त की गई, जिसमें डिस्पैच सेंटर, बुथ लिस्ट, पोस्टल बैलेट इत्यादि है शामिल!
बांका लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र हेतु सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक एवं व्यय प्रेक्षक द्वारा समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक की गई। बैठक का संचालन निर्वाची पदाधिकारी -सह-जिला पदाधिकारी, बांका द्वारा किया गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक मौजूद थे। सामान्य प्रेक्षक महोदय द्वारा बिन्दुवार तैयारियों की समीक्षा की गई एवं अद्यतन जानकारी प्राप्त की गई, जिसमें डिस्पैच सेंटर, बुथ लिस्ट, पोस्टल बैलेट इत्यादि रहा। पुलिस प्रेक्षक द्वारा विधि व्यवस्था से संबंधित विस्तृत जानकारी ली गई एवं महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। उनके द्वारा आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया। पुलिस प्रेक्षक द्वारा सभी सहायक/नव सृजित मतदान केंद्रों का भ्रमण करने का निर्देश दिया गया। व्यय प्रेक्षक महोदय द्वारा निर्वाचन व्यय कोषांग के कार्यों से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई, जिसमें FST, SST, VST, VVT इत्यादि रहा। सभी जानकारियां जिला पदाधिकारी के निर्देश पर PPT के माध्यम से दिया गया। बैठक में CAPF से संबंधित तीन सहायक/उप समादेष्टा स्तर के पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक के उपरांत सामान्य प्रेक्षक महोदय द्वारा डिस्पैच सेंटर का भ्रमण किया गया एवं अद्यतन स्थितियों की जानकारी ली गई।बैठक में सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सभी थानाध्यक्ष के साथ उत्पाद अधीक्षक इत्यादि मौजूद थे।




