रिपोर्टर– राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रतौस घाट पर उस समय एक दर्दनाक हादसे मे एक वृद्ध की जान चली गई। जब वे अपने भैंस के साथ नदी पार करने के लिए नदी मे उतरें। नदी की पानी के तेज धारा मे वृध्द बहने लगे इस बिच भैंस की रस्सी उनके हाथ से छुट गया। देखते ही देखते वे नदी के पानी मे बह गए। घटना की सूचना मिलते ही नदी किनारे लोगो की भीड़ जमा हो गई। लोगो ने इस बात की जानकारी प्रशासन को दिया। सूचना मिलने के बाद प्रशासन मौके पर पहुंची। प्रशासन द्वारा एस डी आर एफ की टीम को बुलाया गया। एस डी आर एफ की टीम मौके पर पहुंच कर नदी के पानी मे आपरेशन शुरू किया। करिब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वृध्द के शव को नदी के पानी मे तलाश कर बाहर निकाला जा सका। मृतक की पहचान सुनी सहनी, 65 वर्ष के रूप मे किया गया है। बताया जा रहा है कि सुनी सहनी अपने भैंस को चराने के लिए नदी के पूर्वी किनारे पर गए थें। जहां भैंस चराने के बाद वे शाम को घर लौटते समय भैंस के साथ नदी पार कर रहे थें। इसी दौरान नदी के तेज बहाव की चपेट मे आकर वे बह गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय गोताखोरों के द्वारा काफी देर तक खोजबीन किया गया, लेकिन सफलता नही मिली। इस के बाद अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी के पहल पर एस डी आर एफ की टीम को मौके पर पहुँच कर सर्च आपरेशन चलाया। लगातार 6 घंटे तक चलाए गए सर्च अभियान के बाद वृध्द के शव को नदी के पानी से बाहर निकाला जा सका। इस दौरान बिस्फी अंचलाधिकारी संतोष कुमार सिंह, पतौना थाना अध्यक्ष अनुराग कुमार, राजस्व कर्मचारी रविंद्र कुमार सहित दर्जनो स्थानीय लोगों ने सर्च अभीयान मे सहयोग करते देखे गए। नदी के पानी से शव बाहर निकलने के बाद परिजनो मे कोहराम मच गया और परिजनो का रो रो कर बूरा हाल है। वही गांव मे शोक की लहर पसरा हुआ है। शव को पुलिस कब्जे मे लेकर आवस्यक कागजी प्रक्रिया करने के वाद पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है।




