रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लखीसराय पुलिस अलर्ट मोड में है। शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न हो इसको लेकर अभी से ही पुलिस का फ्लैग मार्च शुरू है गया है। लखीसराय के बड़हिया थाना पुलिस ने बड़हिया बाजार,गंगासराय, जैतपुर, खूटहा गांव में फ्लैग मार्च किया। बड़हिया थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह के नेतृत्व में बड़हिया पुलिस टीम एवं एसएसबी के जवानो ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में होली एवं लोकसभा चुनाव में वोट देने की अपील की। इस दौरान पुलिस ने आमलोगों से भी बात की और भयमुक्त वातावरण में वोट करने की अपील की।




