कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। बच्चों के गले से सोने का लॉकेट चोरी कर रहे दो आरोपियों को ग्रामीणों ने पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के बताई जाती है। मोहनिया थाना क्षेत्र के बेलौडी गांव में छोटे बच्चों के गले से सोने के लॉकेट चोरी करने के दौरान दो लोग बेलौडी गांव निवासी सोनू शाह व फिरोज शाह को पकड़ कर ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। इसके बाद इसकी सूचना मोहनिया पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मोहनिया थाने के पुलिस मौके पर पहुंची और लॉकेट चोरी कर रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार पर थाने ले गए। थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस में कागजी कार्रवाई की है और कागजी कार्रवाई करने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्याय किरासत में भेज दिया। गौरतलब है कि दोनो आरोपी बेलौड़ी गांव में बच्चों के गले से लॉकेट निकल रहा थे। तभी ग्रामीणों ने देखा लिया और पकड़ लिया।




