बीजेपी जन सूराज उम्मीदवार की संपत्ति व चरित्र में जमीन आसमान का फर्क – नीरज कुमार!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बिहार की सियासत एक बार फिर तेज हो गई है।

एंकर:-JDU के एमएलसी नीरज कुमार ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर RJD और जन सुराज पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव सिर्फ एक सीट का चुनाव नहीं है, बल्कि बिहार के विकास और सुशासन के मॉडल की परीक्षा है।

नीरज कुमार ने NDA के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को निष्कलंक और जमीनी कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि उनकी कुल घोषित संपत्ति लगभग 22.62 लाख रुपये है। उनके अनुसार सिन्हा पर किसी भी प्रकार का आपराधिक मामला दर्ज नहीं है और वे पिछले कई वर्षों से संगठन के लिए बिना किसी पद के काम करते आए हैं। JDU नेता ने इसे NDA की पहचान बताया कि पार्टी हमेशा साफ छवि वाले लोगों को मौका देती है।

इसके तुरंत बाद उन्होंने RJD और जन सुराज के उम्मीदवारों की संपत्ति को लेकर सवाल खड़े किए। नीरज कुमार ने दावा किया कि RJD के उम्मीदवार की कुल संपत्ति करीब 9.89 करोड़ रुपये है, जबकि जन सुराज के उम्मीदवार की संपत्ति 198 करोड़ रुपये से भी अधिक है। उन्होंने पूछा कि इतनी बड़ी संपत्ति का स्रोत क्या है, फंडिंग कहां से आई और बैंक लोन का ब्यौरा क्या है। साथ ही उन्होंने आपराधिक मामलों को लेकर भी आंकड़े गिनाते हुए कहा कि जनता को यह जानने का हक है कि जिन लोगों को वह वोट देने जा रही है उनका पृष्ठभूमि कैसा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में नीरज कुमार ने विपक्ष को खुली चुनौती दे दी। उन्होंने कहा कि अगर JDU द्वारा दिए गए आंकड़े गलत हैं तो RJD और जन सुराज तुरंत मानहानि का मुकदमा दायर करें। उन्होंने कहा कि NDA सच के साथ खड़ी है और उसे किसी से डरने की जरूरत नहीं है।

अब बांकीपुर की जनता के साथ-साथ पूरे बिहार की नजर इस बात पर है कि JDU के इन आरोपों के जवाब में RJD और जन सुराज क्या कहते हैं। उपचुनाव की तारीख नजदीक आते ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज होने की संभावना है।

Join us on: