बड़हिया प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक की तिथि निर्धारित!

SHARE:

रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!

बड़हिया प्रखंड प्रमुख मधु देवी एवं उपप्रमुख नीतू कुमारी के ऊपर पंचायत समिति के सात नाराज सदस्यों ने मिलकर पिछले दिनो उनके ऊपर अविश्वास प्रस्ताव को लगाया था। उसके बाद आज सोमवार को सात पंचायत समिति सदस्यो ने प्रखंड कार्यालय बड़हिया पहुँच कर बीडीओ प्रतीक कुमार को आवेदन दिया ।सदस्यों ने बीडीओ को आवेदन देकर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर विशेष बैठक 28 मार्च को प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में बुलाई गयी है। कुल 13 पंसस में से अगर 7 पंसस प्रखंड प्रमुख मधु देवी व उपाध्यक्ष नीतू देवी को हटाये जाने के विरोध में वोट कर देते हैं, तो उनकी कुर्सी चली जाएगी। अगर एक भी वोट से कम होता है तो उनकी कुर्सी बच जाएगी।जानकारी हो कि 6 मार्च को सदस्यी ने प्रमुख पर कार्य ,कृत्यों,नीतिविहीन कार्यकलाप के चलते आरोप लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव लाया था।

Join us on:

Leave a Comment