रिपोर्ट- ऋषिकेश कुमार!
इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है जहां दीपनगर थाना क्षेत्र के दीपनगर गांव में 50 वर्षीय महिला सुदमिया देवी की अज्ञात बदमाशों ने बेरहमी से चाकुओं से गोद गोद कर हत्या कर दी। मृतका का शव सरसो के खेत में सरसो के पौधे से ढका हुआ मिला। परिजनों ने बताया कि सुदमिया देवी शाम को अपने खेत में काम करने गई थीं, लेकिन देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान उनका खून से लथपथ शव सरसो के खेत में मिला। मृतका के गले और शरीर के कई जगहों पर चाकू से कटा हुआ का निशान था। परिजनों का कहना है कि मृतका का अपने ही परिवार के कुछ लोगों के साथ पहले भी विवाद हुआ था। प्रथम दृष्टया में परिवारिक विवाद के चलते सुदमिया देवी की हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद दीपनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या की घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
बाइट।रामाशीष प्रसाद रिश्तेदार
बाइट।सोनी कुमारी मृतका की पुत्री
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




