भाजपा नेता के पुत्र को गोली मारकर कस्टडी से अपराधी फरार!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

कांटी थाना क्षेत्र के सदातपुर-दरभंगा मोड़ के समीप शुक्रवार देर शाम एक बिरयानी हाउस पर अपराधियों ने भाजपा नेता के पुत्र को गोली मार दी। लेकिन, उसने साहस दिखाते हुए एक अपराधी को पकड़ लिया। इस बीच, पुलिस वहां पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर बाइक से थाने ले जा रही थी तो वह पुलिस को चकमा देकर फारार हो गया। जख्मी युवक कांटी के हीरा नगर का प्रत्युष रंजन है। उसके पिता कमलेश कांत गिरि भाजपा नेता हैं। प्रत्युष की दाईं हथेली पर गोली लगी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चार की संख्या में अपराधी थे। प्रत्युष ने हिम्मत दिखाते हुए अपराधी विशाल को दबोच लिया। प्रत्युष की हिम्मत देख स्थानीय दुकानदार और राहगीरों का भी हौसला बढ़ गया। उन्होंने अपराधी को पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे अपराधी जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटनास्थल से महज 75 मीटर की दूरी पर कांटी पुलिस की गश्ती गाड़ी और पदाधिकारी

खड़े थे। तीन राउंड के करीब फायरिंग हुई। पांच मिनट तक अपराधियों और प्रत्युष के बीच उठापठक हुई। इसके बाद भी गश्ती गाड़ी नहीं पहुंची। भीड़ के द्वारा पिटाई की सूचना पर कांटी थाने की पुलिस पहुंची। प्रत्युष को जूरन छपरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बाइट :- अजीत कुमार पूर्व मंत्री BJP नेता

Join us on:

Leave a Comment