:- रवि शंकर अमित!
वैशाली समाहरणालय, हाजीपुर
जिला जनसंपर्क कार्यालय, वैशाली
गंगा नदी के बढ़े हुए जलस्तर को देखते हुए कोनहारा घाट स्थित श्मशान घाट पर शवदाह की वैकल्पिक व्यवस्था की जिला प्रशासन द्वारा सतत निगरानी
जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के निर्देशन में जिले में शवदाह की वैकल्पिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु संबंधित पदाधिकारियों द्वारा विद्युत शवदाह गृह का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि वर्तमान में यहां एक साथ कुल 08 शवों का शवदाह किया जा रहा है तथा शवदाह की प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या नहीं है। यदा-कदा एक-दो शवों के शवदाह हेतु अल्प अवधि के लिए मनचाहे स्थान पर प्रतीक्षा करनी पड़ रही है।
गंगा नदी के बढ़े हुए जलस्तर को देखते हुए नगर परिषद, हाजीपुर द्वारा विद्युत शवदाह गृह परिसर में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष के माध्यम से शवदाह से संबंधित संभावित समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।
जिला पदाधिकारी महोदया द्वारा पूर्व में दिए गए निर्देश के आलोक में कोनहारा घाट स्थित श्मशान घाट की नियमित रूप से साफ-सफाई कराई जा रही है। इसके लिए पर्याप्त संख्या में मजदूरों की प्रतिनियुक्ति के साथ-साथ जेसीबी के माध्यम से भी लगातार सफाई कार्य कराया जा रहा है, ताकि अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न न हो।
विद्युत शवदाह गृह में पूर्व में स्थापना एवं रख-रखाव का कार्य करने वाली एजेंसी की रख-रखाव अवधि वर्ष 2025 में समाप्त हो गई थी। जिला प्रशासन द्वारा संबंधित एजेंसी से समन्वय स्थापित किया गया है। एजेंसी द्वारा आवश्यक मशीनरी एवं उपकरण अन्य राज्य से मंगाए जाने की प्रक्रिया की जा रही है तथा आगामी 10 दिनों के भीतर विद्युत शवदाह गृह को पुनः क्रियान्वित किए जाने का लक्ष्य है।
जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) द्वारा अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संबंधित व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा की जा रही है। वैकल्पिक शवदाह व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की सतत निगरानी नगर कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, हाजीपुर एवं डीपीओ, नमामि गंगे, वैशाली द्वारा की जा रही है।किसी प्रकार की असुविधा होने पर जिला कंट्रोल रूम के नंबर 06224 260233 या 06224 260234 पर तुरंत कॉल करें।



