:- रवि शंकर अमित!
दिनांक 08.09.2026 को अनुमंडल प्रशासन बाढ़ को सूचना मिली कि ग्राम काला दियारा के वार्ड नंबर 11 में अंशु कुमारी, उम्र 16 वर्ष, पिता श्री हरेराम राय, वार्ड नंबर 11, ग्राम काला दियारा, थाना सालिमपुर, अंचल बख्तियारपुर, जिला पटना को ग्राम काला दियारा क्षेत्र स्थित उसके घर में साँप काट लिया है। सर्पदंश की सूचना मिलने पर अविलंब बख्तियारपुर अंचल में तैनात एसडीआरफ दल को ग्राम काला दियारा के वार्ड नंबर 11 में भेजकर एसडीआरफ दल के द्वारा 20 मिनट्स के अंदर ग्राम काला दियारा से रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बख्तियारपुर लाया गया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बख्तियारपुर के द्वारा उस बच्ची को एंटी स्नेक वेनम वाइल दिया गया तथा उसे और भी बेहतर इलाज हेतु एन एम सी एच पटना रेफर किया गया, जहां वह बच्ची अभी ठीक है।



