मिठाई दुकान में अचानक आग लग जाने के कारण सारा सामान दुकान का जलकर राख!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद जिला मुख्यालय के एक मिठाई दुकान में अचानक आग लग जाने के कारण सारा सामान दुकान का जलकर राख हो गया।
आगलगी की घटना में बड़ा नुकसान हुआ है। देखते ही देखते एक मिठाई दुकान जल कर हो गई खाक।। घटना जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के राजा बाजार की है। बताया जाता है कि दुकान में रखे लाखों रुपए के सामान और अन्य फर्निचर भी पूरी तरह जल कर रख हो गए। घटना की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंच गयी और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, पर संभावना जताई जा रही है कि बिजली के शॉट सर्किट के कारण आग लगी है। इस आगलगी की घटना में करीब पांच लाख से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। दुकान संचालक ने बताया कि घर मे शादी था। इसलिए दुकान बंद कर घर के सभी सदस्य शादी समारोह में व्यस्त थे। आसपास के लोगो ने बताया कि दुकान में आग लगी है। आनन फानन में दुकान पहुंचा तो देखा कि दुकान धूं-धूं कर जल रही है। दुकान में रखे सामान और अन्य फर्निचर भी पूरी तरह जल गए। दुकान संचालक की माने तो आग कैसे लगी या किसी ने आग लगाई है उनको यह मालूम नही है। वही आसपास की लोगो की माने तो दुकान में धुआं उठता देख हल्ला हुआ की आग लग गई है। अचानक आग की सूचना पर वहां अफरा तफरी की स्थिति हो गई। वही आसपास के लोग काफी संख्या में जुट गए। आसपास के घरों में लोग भी घर से बाहर निकल गए। इसकी सूचना दुकान मालिक और फायर ब्रिगेड की टीम को भी दी गई। इधर घटना की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम एक बड़ा और एक छोटा फायर ब्रिगेड की गाड़ी लेकर घटनास्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कड़ी मशक्कत के वावजूद लाखों का नुकसान हो चुका था।

Join us on:

Leave a Comment