रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
जमुई मॉर्निंग वॉक से लौट रहे अधिवक्ता को बेखौफ बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल, पुलिस मामले की जांच में जुटी
एंकर -जमुई टाउन थाना क्षेत्र के अमरथ नया टोला में शुक्रवार की सुबह मॉर्निंग वॉक कर लौट रहे एक बाइक सवार अधिवक्ता को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को सड़क किनारे खेत में गिरे देख आसपास के लोग जुटे और आनन- फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा है। घायल अधिवक्ता की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के आजाद नगर निवासी मोहम्मद जफरुल्ला मलिक के पुत्र मोहम्मद साकिब जफर उर्फ मन्नू के रूप में हुई है जो पेसे से अधिवक्ता है। बताया जाता है कि मोहम्मद साकिब जफर उर्फ मन्नू अपने चचेरे भाई के साथ दो बाइक से पुराने घर अमरथ नया टोला से खेत की ओर मॉर्निंग वॉक के लिए गया था तभी उधर से लौटने के क्रम में अमरथ नया टोला के पास एक व्यक्ति ने बाइक को रुकवाया और गाली गलौज करते हुए गोली चला दी। जिससे गोली साकिब जफर के कंधे में जा लगी। गोली लगते ही साकिब जफर सड़क किनारे खेत में गिर गया। तभी बदमाश मौके से फरार हो गया। हालांकि भागने के क्रम में अपराधी एक गोली और चलाया जो उसके बगल से होकर गुजर गई। घटना के बाद अपरा तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोग व परिजनों द्वारा इलाज के लिए घायल को सदर अस्पताल लाया गया। इधर पुलिस के समक्ष घायल द्वारा दी गई फर्द बयान में अपराधी की पहचानने की बात बताया गया है। जबकि घटना का कारण नहीं पता चल सका है। इधर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि अमरथ नया टोला के पास एक व्यक्ति की गोली मारने की सूचना मिली है। घायल के फर्द बयान के आधार पर अपराधी की पहचान कर ली गई है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
बाइट 01 घायल
वाइट -सतीश सुमन एसडीपीओ
वाइट -घायल के परिजन




