जेसीबी कांड ने पकड़ा तूल,पीड़ित परिवार से मिलने नेताओं का आना जाना शुरू!

SHARE:

रिपोर्ट- प्रमोद कुमार!

जेसीबी कांड से पीड़ित परिवार से मिले पूर्व विधायक।
सीवान के महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय में हुई जेसीबी से दबंगो द्वारा दुकान तोड़ने के मामले को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है। आज राजद के पूर्व विधायक एवं महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से राजद के पूर्व प्रत्याशी रणधीर सिंह एव माले के पूर्व विधायक अमरनाथ यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने पीड़ित परिवार के मुखिया ब्रजकिशोर जायसवाल से मुलाकात कर घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इस मौके पर पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और शासन और प्रशासन को इस मामले में दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मामला अगर न्यायालय में है तो उसके फैसले का इंतजार करना चाहिये। वही माले के पूर्व विधायक अमरनाथ यादव ने भी दोषियों पर कारवाई करने की मांग की। इस मौके पर पशुपतिनाथ सिंह,अरविन्द कुमार गुप्ता, राजकिशोर गुप्ता,अमरेन्द्र कुमार राठौड़,अजय मांझी, शक्तिशरण प्रसाद,पवन कुमार,सुधीर सिंह,उमाशंकर सिंह,वीरेन्द्र सिंह, सुमन सेनानी,चंदन कुमार, प्रेम कुमार एव राजन कुमार आदि उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment