कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दूबे):
कैमूर जिले में केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे के नेतृत्व में आयोजित हुआ दिशा की बैठक, संचालित योजनाओं का मंत्री ने किया समीक्षा
कैमूर। शुक्रवार को कैमूर जिले में दिशा की बैठक आयोजित की गई। दिशा की बैठक केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे के नेतृत्व में की गई।दिशा की बैठक केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे के कैमूर जिले में संचालित हो रही योजनाओं का समीक्षा किया। केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक लोग तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है और सभी अधिकारी जमीनी स्तर पर मॉनिटरिंग कर इन योजनाओं का सफल क्रियान्वयन करे। केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने बैठक में जिले के सम्बन्ध में सड़क, पानी, बिजली एवं चिकित्सा व स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों में अब तक हुए कार्यो की समीक्षा की गई। साथ ही विभिन्न स्तर पर लम्बित कार्यो के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये गए। बैठक में जिले के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।




