रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के जयनगर प्रखंड क्षेत्र मे संध्या 7 बजे से बिहार प्रान्तिय खेतिहर मजदूर यूनियन अंचल कमिटी जयनगर ने डोरवाड़ पंचायत के डोरवाड़, लक्ष्मीपुर, सिंहराही, परसाही के गरीब मजदूरों का आमसभा आयोजन किया। आयोजित सभा की अध्यक्षता पार्टी के अंचल अध्यक्ष उमाशंकर प्रसाद ने किया। जहां मौजूद मजदूरों ने वारी वारी से अपना समस्या को बताया। सभा को संबोधित करते हुए शशि भूषण प्रसाद जिला सचिव बिहार प्रांतीय खेत मजदूर यूनियन मधुबनी ने कहा कि बिहार सरकार गरीब मजदूर विरोधी सरकार है। बामपंथी पार्टी के दवाव पर सरकार कानून पारित किया है। सरकारी जमीन पर बसे परिवार को उजारेने से पहले बसाने की व्यवस्था करे और सभी भूमिहिन को चिन्हीत कर पांच डिस मिल जमीन दिया जाय। सरकारी पदाधिकारी ने सभी नियम कानून को ताख पर रखकर सरकारी कानून के विरुद्ध वांन्ध मरम्मत एवं उच्चीकरन और सड़क निर्माण करने को लेकर सैकड़ों परिवार को उजारने के लिए सूचना निर्गत कर रही है। जिस से गरीब भुमहिनो के सामने समस्या आ खड़ी हो गई है। ऐसे समस्याओं को लेकर संघर्ष करने की जरूरत महसूस किया जा रहा है। वही लोगों को संघर्ष करने के लिए आह्वान किया। आगे उन्होंने बताया है कि जब तब भूमहीन परिवार को जमिन नहीं दिया जायेगा तब तक संघर्ष जारी रखा जाय। इस आम सभा में बौए लाल मंडल, रामपुकार मंडल महिन्द्र सिंह, शत्रुध्न महरा, रौदी मंडल, सरिता देवी, रेखा देवी, राम सागर मुखिया, भोगेन्द्र यादव, मंजू देबी, बबिता देबी के साथ ही सैकड़ों मजदूरों ने भाग लिया। जिन सभी से अनुरोध किया गया की महागठबंधन के बैनर तले 3 मार्च 024 को जन विश्ववास महारैली में भाग लेकर रैली को सफल बनावें। रैली में भाग लेने को लेकर 2 मार्च 024 को 10:30 बजे इन्टरशिटी एक्प्रेस ट्रेन से पटना प्रस्थान किया जायगा।




