3 मार्च की महारैली को लेकर राजद की बड़ी बैठक, हजारों कार्यकर्ताओं को ले जाने पर मंथन!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार!

: बिहार शरीफ राजद कार्यालय में महागठबंधन के द्वारा प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए नालंदा जिला सहायक प्रभारी प्रदीप कुशवाहा ने कहा कि 3 मार्च को पटना में जन विश्वास महारैली का आयोजन किया जाएगा। नालंदा जिले से भारी संख्या में महागठबंधन के सभी साथी पटना महारैली में हिस्सा लेने के लिए जाएंगे। 17 महीने के कार्यकाल में तेजस्वी यादव ने जो काम किया है जातीय जनगणना, सरकारी अस्पतालों में मरीज के लिए बेहतर व्यवस्था, युवाओं को नौकरी, पढ़ाई दवाई सिंचाई के अलावा कई विषयों पर महारैली का आयोजन पटना में किया गया है।वही युवा राजद के जिला अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में हैं देश का नौजवान बेरोजगार है महिलाएं और बेटियां असुरक्षित हैं। इन सभी मुद्दों को लेकर रैली का आयोजन किया जा रहा है। नालंदा का एक-एक नौजवान उत्साहित है कि हम लोग पटना चलेंगे और रैली को सफल बनाएंगे।

बाइट।प्रदीप कुशवाहा प्रभारी नालंदा
बाइट।मनोज यादव युवाध्यक्ष (चस्मा वाले)

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment