पंकज कुमार जहानाबाद ।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली के निर्देशानुसार घोसी पंचायत भवन में व्यावसायिक वाणिज्यिक विवाद पूर्व मध्यस्थता समझौता एवं राष्ट्रीय लोक अदालत विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विषय पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए पैनल अधिवक्ता मनोरंजन कुमार सिन्हा ने कहा कानूनी सेवा संस्थाओं द्वारा संचालित पूर्व संस्था मध्यस्थता के माध्यम से समाधान के लिए उपाय देश भर में निपटारा के लिए विशेष प्रबंध किया गया है। इसके लिए विशेष अधिनियम 2015 मे लाया गया इसके अंतर्गत राज्य के पूरे क्षेत्र से उत्पन्न होने वाले निर्दिष्ट मूल्य की वाणिज्यिक विवाद से संबंधित सभी मुकदमों और आवेदनों की सुनवाई करने का अधिकार क्षेत्र है ।तथा क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र निहित है। उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय में विशेष प्राधिकरण का गठन कर मामलों का निपटारा करने के लिए प्रावधान किया गया। है। व्यावसायिक वर्ग लोग अपने व्यवसाय के दौरान कानूनी जानकारी के अभाव में ग्रसित होकर अपने व्यावसायिक लाभ नहीं प्राप्त कर पाते हैं और अनावश्यक विवादों में पड़ जाते हैं व्यवसायिक विवादों को मध्यस्थता के माध्यम से समझौता सरल और आसान तरीके से निपटारा करने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली द्वारा समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करती है जिससे आम व्यावसायिक वर्ग लोग कानून की जानकारी का सहारा लेकर विवाद से बचाव कर सकते हैं। विवाद को आपराधिक मुकदमों दर्ज कराने के बजाय मध्यस्थता और समझौता का उपाय ढूंढना चाहिए इसके लिए प्रत्येक जिले में जिला विधिक सेवा प्राधिकार भवन में विशेष सहायता दी जाती है। और मुकदमों को समझौता के माध्यम से समाधान करने की दिशा में पहल करती है। दिनांक 9 मार्च 2024 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए पारा विधिक स्वयंसेवक राकेश कुमार, संतोष कुमार ने कहा की राष्ट्रीय लोक अदालत के अंतर्गत आपराधिक मुकदमो के सुलहनीय मामलों, एवं बैंक ऋण, मोटर दुर्घटना दावा बाद, वैवाहिक मामले, भरण पोषण, आदि मामलों के विषय पर आयोजित हो रही है इसके लिए निशुल्क रूप से सहयोग किया जा रहा है ।जिला विधिक सेवा प्राधिकार का सहयोग प्राप्त कर आपसी समझौता के द्वारा मुकदमों का निपटारा कराने का सुनहरा अवसर है। इसके लिए आप सभी का सहयोग चाहते हैं तो हम लोग आपके सहयोग प्रदान के लिए करने के लिए सदैव तैयार है। इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि वार्ड पार्षद ममता देवी ने कहा कि प्राधिकार आपके द्वारा के अंतर्गत यह सभी आम जनों को जागरूक करने के लिए आए हैं इनके बातों को ध्यान में रखकर आप विधिक सहयोग प्राप्त करें। इस कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीण अधिक संख्या में मौजूद थे।




