जबरन जमीन की घेराबंदी करते रहे दबंग मुँह देखती रह गई पुलिस!

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

:- दबंगों ने जबरन मारपीट कर जमीन को दिवाल से घेरा।पीड़ित ने सदर थाने में मामला भी करवाया था दर्ज।आरोपी अब भी पुलिस पकड़ से है बाहर।पीड़ित लगा रही है न्याय की गुहड़।

बिहार के सहरसा जिले से ख़बर आ रही है जहां दबंगों ने फूल कुमारी नामक महिला के जमीन को जबरन कब्जा कर दिवाल दे रहा था।जब महिला के द्वारा विरोध किया गया तो उसके साथ दबंगों ने उक्त महिला के साथ किया मारपीट।मारपीट में जख्मी महिला सदर अस्पताल में हुआ था भर्ती।उक्त महिला के द्वारा सदर थाना में 22 फरवरी को मामला भी करवाया था दर्ज।लेकिन आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर है।महिला न्याय की लगा रही है गुहार।मामला सदर थाना क्षेत्र के गेरुआहा वार्ड नं 13 का बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार फूल कुमारी नामक महिला अपने आवेदन में पड़ोस के रहने वाले जयप्रकाश यादव उर्फ राजा और चार पांच अज्ञात व्यक्ति पर आरोप लगाई है कि 21 फरवरी को दोपहर में उक्त व्यक्ति के द्वारा जबरन मेरे घर के आगे वाले जमीन को ट्रेक्टर से जोत रहा था जब इसका विरोध किया गया तो जयप्रकाश यादव मेरे घर पर आकर भद्दी भद्दी गाली और बांस के फट्टे से मार कर घायल कर दिया।और धमकी भी दिया गया जो ट्रेक्टर के नीचे दबाकर जान से मार देंगे।उसके बाद इस मामले को लेकर उक्त महिला के द्वारा सदर थाने में आवेदन देकर मामला भी दर्ज करवाया।
वहीं पीड़ित महिला फूल कुमारी आज बुधवार को बतायी की मेरे दरवाजा को जबरदस्ती घेर रहा है।मेरे घर पर कोई नहीं था।10 आदमी को बैठा हुआ है बोलता है घर से निकलोगे तो गोली मार देंगे।उन्होंने ये भी बतायी की सदर थाने में 21 फरवरी को आवेदन देकर मामला भी दर्ज करवाये हैं।फिर भी उस जमीन पर दीवाल जोड़वा रहा रहा।आज फिर पुलिस को फोन किये पुलिस आयी भी और दीवाल जोड़ने वाला काम बंद करवा दिया।पुलिस जाने के बाद फिर दीवाल घेड़ने का काम करने लगा।उन्होंने ये भी बतायी की पुलिस उसको गिरफ्तार नहीं कर रही है।हमको न्याय चाहिये।
वहीं सब इंस्पेक्टर प्रीति कुमारी की माने तो दोनो आपस में लड़ रहा था एक दीवार तोड़ रहा है दूसरा जोड़ रहा है दीवाल उसीको रोकवाने आये हैं और कह रहे हैं जनता दरबार में आने और लड़ाई नहीं करने के लिए।उन्होंने ये भी बतायी की जनता दरबार क्यों लगाया जाता है जमीन विवाद का निष्पादन के लिए।जनता दरबार में निष्पादन नहीं होगा तो आगे कोर्ट है।

BYTE :- सब इंस्पेक्टर प्रीति कुमारी।
BYTE :- पीड़ित महिला फूल कुमारी।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें