ऑल इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन का अनुमंडल स्तरीय चुनाव संपन्न!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

अनुमंडल एवं प्रखंड कमेटी का किया गया गठन

मधुबनी जिले के झंझारपुर चौथा स्तंभ कार्यालय में बुधवार को ऑल इंडिन रिपोर्टर एसोसिएशन की बैठक आयोजित हुई।
बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल अध्यक्ष समीर कुमार मिश्रा ने किए। बैठक में संगठन की मजबूती और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी को चयनित करने और 5 मार्च को प्रस्तावित ऑल इंडिया रिपोर्टर एसोसिएशन के स्थापना दिवस सहित कई मुद्दों पर बैठक में चर्चाएं हुई।
जिला से चुनाव संपन्न कराने को लेकर अजय धारी सिंह, राजीव कुमार झा, प्रदीप नायक मुख्य अतिथि के रूप में बैठक में शामिल हुए। जिसमें झंझारपुर अनुमंडल अध्यक्ष सुमन कुमार लाल, सचिव रितेश कुमार राय, कोषा अध्यक्ष गौरी शंकर मंडल, महासचिव अर्जुन कुमार साहू, तो जिला डेलीगेट के रूप मे समीर मिश्रा के नामों पर एक राय हो सहमति बनी।
अंधराठाढ़ी प्रखंड अध्यक्ष के पद पर मोहम्मद आलम, उपाध्यक्ष शिवकुमार महतो, सचिव बिंदेश्वर चौधरी, महासचिव रतन कुमार रवि, झंझारपुर प्रखंड के लिए सचिव अर्जुन कुमार, प्रखंड अध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद, विष्णु कुमार,अरुण कुमार दास के साथ ही लखनौर प्रखंड अध्यक्ष जयशंकर, रमाकांत मिश्रा विकाश कुमार आदि को पदाधिकारी के रूप में सर्वसम्मति से चयन किया गया। साथही सभी पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि संगठन के प्रति जागरूक रहकर और नए सदस्यो को संगठन से जोड़ने का प्रयास करें।
जिला अध्यक्ष अजय धारी सिंह ने बताया कि आए दिन पत्रकारों पर अपमान जनक वारदाते होते रहने को सूननए आती रही है। जो चिन्ता की बात है। आज कल बेवजह पत्रकारों के ऊपर मुकदमा कर दी जा रही हैं, ऐसे समय में संगठन की जवाबदेही बढ़ जाती है। संगठन के चुनाव संपन्न होने पर खुशी जाहिर करते हुए राजीव कुमार झा सभी पत्रकारों को उज्वल भविष्य को लेकर शुभकामनाएं दी और पत्रकारिता की सुचीता को ध्यान में रखते हुए अपने कर्तव्य का पालन करते रहने की बात कही। प्रदीप नायक ने भी सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें