एडमिट कार्ड जलाकर शिक्षकों ने सक्षमता परीक्षा का किया बहिष्कार!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दूबे):

कैमूर में शिक्षकों ने सक्षमता परीक्षा का एडमिट कार्ड जला बहिष्कार किया

कैमूर। बिहार शिक्षक एकता मंच के संयोजक प्रदीप कुमार पप्पू के आह्वान पर बिहार के सभी जिला मुख्यालय में नियोजित शिक्षक सक्षमता परीक्षा का एडमिट कार्ड जलाया। बिहार शिक्षक एकता मंच के आह्वान पर कैमूर जिला मुख्यालय डीईओ कार्यालय के सामने कैमूर के शिक्षक सक्षमता परीक्षा का आज एडमिट कार्ड जलाया गया आज से कार्यक्रम कैमूर के संयोजक संतोष कुमार प्रसाद की अध्यक्षता में एडमिट कार्ड की प्रक्रिया जलाई गई। बिहार शिक्षक एकता मंच कैमूर के संयोजक संतोष कुमार प्रसाद ने कहा कि बिहार सरकार शिक्षकों के ऐतिहासिक आंदोलन को कुचलकर बिहार सरकार हम नियोजित शिक्षकों को अंग्रेजी हुकूमत की याद दिला रही है अंग्रेजी सरकार में जनता की आवाज को नहीं सुना जाता था बिहार सरकार के हिटलर शाही नीति से शिक्षक शोषण के शिकार हो रहे हैं बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बर्बाद करने पर सरकार तुली हुई है आज के दिन जो शिक्षक सक्षमता परीक्षा का फॉर्म भरकर एडमिट कार्ड प्राप्त किए हैं सरकार के दोरंगी नीति से त्रस्त होकर जिला शिक्षा कार्यालय में एडमिट कार्ड जलाकर सक्षमता परीक्षा का पूर्ण बहिष्कार किया गया। बिहार के नियोजित शिक्षक अपने हक अधिकार की लड़ाई संवैधानिक तरीके से लड़ेंगे अपने हक अधिकार की लड़ाई लड़ना हमारा संवैधानिक अधिकार है बिहार सरकार शिक्षकों की नई नई शिक्षक नियमावली लाकर शिक्षकों को आंदोलन करने को सरकार विवश कर इस ऐतिहासिक आंदोलन रही है कैमूर के शिक्षक धैर्य बनाकर इस ऐतिहासिक आंदोलन मजबूती से आगे बढ़ाएं सरकार को मजबूर होकर बिना शर्त पुरानी पेंशन ऐच्छिक स्थानांतरण एवं अन्य मांगों को मारना पड़ेगा। अध्यक्ष मंडल सदस्य प्रवीण कुमार ने कहा कि बिहार के शिक्षक अपने हक अधिकार को लेने के लिए जाग चुके हैं अब किसी भी कीमत पर सरकार गलत नीति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा आज कैमूर के शिक्षक साक्षमता परीक्षा का एडमिट कार्ड जलाकर सरकार को अपनी ताकत का एहसास करा देंगे।अध्यक्ष मंडल सदस्य मदन सिंह ने कहा कि शिक्षकों का ऐतिहासिक आंदोलन मजबूती से आगे बढ़ रहा है सरकार की गलत नीतियों का बहिष्कार आज के दिन एडमिट कार्ड जलाकर अपनी चट्टानी एकता से जवाब देंगे और बिहार सरकार को मजबूर होकर हमारी मांगों को मानना पड़ेगा। अध्यक्ष मंडल सदस्य दिलीप कुमार पटेल ने कहा कि बिहार सरकार एक रणनीति के तहत शिक्षकों को बार-बार परीक्षा देने की बात कह कर नियोजित शिक्षकों को प्रताड़ित कर रही है बिहार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है हमारे नियोजित शिक्षक दक्षता परीक्षा पात्रता परीक्षा पास कर चुके हैं फिर भी सरकार साक्षमता परीक्षा लेने की बात कर रही है जो सरासर गलत है सरकार के ऐसे फैसले का बिहार शिक्षक एकता मंच पूरजोर विरोध करता है अगर सरकार हमारी मांगों को तत्काल नहीं मानती है तो शिक्षक सड़क से लेकर सदन तक अपने आंदोलन को और तेज करेंगे सरकार को विवश होकर हमारी मांगों को मानना पड़ेगा। साक्षमता परीक्षा एडमिट कार्ड का प्रति जलाने में हरि जी कुशवाह, अंजनी शर्मा, पारस गुप्ता सुभाष चंद्र सिंह, राजेश कुमार सिंह देवेंद्र कुमार, कासिम जी, सनोज कुमार, मनोज कुमार गुप्ता धीरेंद्र सिंह आदि दर्जनों शिक्षक शामिल हुए। इस मौके पर डॉ तुलसी प्रसाद सिंह, दीवान हमीद खां ,बद्री प्रसाद,मुन्ना राम, रविंद्र सिंह, अरुण कुमार, मौजूद थे।
इस आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी डॉक्टर तुलसी प्रसाद सिंह ने दी ।

Join us on:

Leave a Comment