रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!
हाजीपुर, महुआ प्रखंड अंतर्गत गौसपुर चकमजाहिद के परेई गांव स्थित आर आर मेमोरियल पब्लिक स्कूल के 9 वें वार्षिकोत्सव के मौके पर स्कूली बच्चों ने जमकर धमाल मचाया. आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि शिक्षाविद् जगरनाथ चौधरी, डॉ एमके रंजन, पूर्व मुखिया अजय भूपण दिवाकर, सेवानिवृत शिक्षक विंदेश्वर राय, प्रेम प्रसाद, प्रो रामानंद राय, महेंद्र राय आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया. सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत कर बच्चों का हौसला बढ़ाया गया. इस दौरान मुख्य अतिथि ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगिन विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी आगे बढ़ाने की आवश्यकता है. गांव के बच्चों में भी प्रतिभा की कमी नहीं है बस उसे निखारने की जरूरत है. कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के बच्चे ही कल के भविष्य है. इन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए हम सभी को सहयोग करने की जरूरत है. कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र शुभम संगम, अंकित कुमार, मुस्कान कुमारी, चांदनी कुमारी, सुप्रिया कुमारी, ऋतिक कुमार, शुशांत संगम, अविनाश कुमार आदि ने नशा मुक्ति अभियान, दहेज उन्मुलन एवं बेटी बचाव बेटी पढ़ाव के थीम पर नाट्य प्रस्तुत कर लोगों को भाव विभोर कर दिया. कार्यक्रम में शिक्षक संगम कुमार, पंकज कुमार, महेश कुमार, पूनम कुमारी आदि सक्रिय भूमिका में रहे. कार्यक्रम का संचालन अभिजित प्रताप ने किया..




