पंकज कुमार जहानाबाद।
तेजस्वी ने अपने 17 महीने के कार्यकाल में बिहार की जनता का जीता दिल
लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को सबक सिखाने का काम करेगी बिहार की जनता
जहानाबाद। 24 फरवरी को जहानाबाद के गांधी मैदान में आहूत पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के जन विश्वास यात्रा को सफल बनाने के लिए बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व डीजीपी अशोक कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को राजगृह होटल में बैठक का आयोजन किया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि गांधी मैदान में आयोजित जन विश्वास यात्रा ऐतिहासिक होगा। तेजस्वी यादव द्वारा 17 महीने में किए गए कार्यो को बिहार की जनता ने देखा है। हमारे नेता ने जो कहा था उसे करके दिखाया है। अपने कार्यकाल में 5 लाख बेरोजगार युवक-युवतियों को नौकरी देने, जातीय जनगणना कराने, बिहार में आरक्षण की सीमा बढाकर 75 प्रतिषत करने, 94 लाख गरीबों को 2 लाख और अतिरिक्त 1 लाख का आर्थिक लाभ देने और इतने कम समय में राजद के द्वारा पढ़ाई, दवाई, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई करने आदि के जो संकल्प किए थे, उनको जोर-शोर से पूरा करने का काम किया गया। आज बिहार सरकार के मुखिया पाला बदल कर केंद्र की भाजपा के एनडीए गठबंधन में हैं। और यह डबल ईंजन की सरकार गरीबों, बेरोजगारों, किसानों, मजदूरों, जातीय जनगणना कराकर आरक्षण देने के विरोध में है। इस सरकार के द्वारा बिहार से गरीबी, बेरोजगारी मिटाने और युवा वर्ग, किसानों, मजदूरों, अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा कभी पूरी नहीं हो सकती। ऐसे में राष्ट्रीय जनता दल के पूर्वउपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव जो युवा है, कर्मठ है और जिन्होंने राज्य से गरीबी दूर करने, मजदूरों, किसानों, अल्पसंख्यकों को न्याय दिलाने, सामाजिक न्याय के साथ आर्थिक न्याय दिलाने के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि हमारे नेता ने जो कहा था उसे करके दिखाया है। आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को सबक सिखाने का काम बिहार की जनता करेंगी। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि हमारे नेता का संदेश सुनने के लिए जहानाबाद के गांधी मैदान में अधिक से अधिक बुद्धिजीवी वर्ग के अलावा आम जनता के लोग आकर सुनें और अपना आशीर्वाद दें। बैठक की अध्यक्षता बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ अजय कुमार यादव ने की. बैठक में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रधान महासचिव संजय वर्मा, उपाध्यक्ष सुजीत कुमार, महासचिव शशिकेष राय, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डाॅ अजय कुमार यादव, प्रवक्ता डाॅ शशिरंजन उर्फ पप्पु यादव, परमहंस राय, संजय लालसे, युवा जिलाध्यक्ष पिन्टू कुमार उर्फ छोटू यादव, पप्पू मल्लिक, अनिल पासवान, सतीश यादव उपस्थित रहे।




