मुंगेर- ई रिक्शा पर बैठने से मना करने पर बदमाश ने की फायरिंग,घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद ,दो गिरफ्तार।

SHARE:

रिपोर्ट – सुमित कुमार!

ई रिक्शा पर बैठने से मना करने पर युवक ने की फायरिंग ,गोली चलने की आवाज से बाजार मची अफरा तफरी।पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद ,दो आरोपी गिरफ्तार।

-मुंगेर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बेकापुर बाजार स्थित किराना पट्टी में एक दुकान पर गोलीबारी से सनसनी फैल गई। ई रिक्शा पर बैठे युवक से कहा सुनी के बाद बदमाश हथियार लेकर पहुंचे और गोली चला दी। घटना के बाद दुकानदार समेत आसपास के व्यवसाईयों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया है। वहीं सूचना मिलते ही 112 की टीम और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।वहीं पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

पीड़ित योगेंद्र मंडल ने बताया कि शुक्रवार को उनकी दुकान के आगे उनके ई रिक्शा पर एक युवक बैठा था और वह फोन पर किसी घटना को अंजाम देने की बात कर रहा था।वहीं युवक की बातचीत संदिग्ध लगने पर उन्होंने वहां से उसे जाने के लिए कहा। इसके बाद दोनों में कहां सुनी हो गई और कुछ देर बाद वहीं युवक तीन-चार अन्य युवकों के साथ दुकान पर पहुंच गया और दुकानदार के साथ गाली गलौज करते हुए फायरिंग कर दी। योगेंद्र मंडल ने बताया कि दो बार विवाद होने के बाद तीसरी बार युवक हथियार से लैस होकर दुकान पहुंचा और गोली चला चलाने के बाद फरार हो गया। उन्होंने बताया कि सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मैने सभी सीसीटीवी फुटेज और जानकारी पुलिस को दे दी है। वहीं पुलिस ने कांड दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य आरोपी फरार है।

वहीं कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत मौके पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दुकानदार और आरोपियों का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद आरोपियों के द्वारा हवाई फायरिंग की गई है। पीड़ित के आवेदन पर दो नामजद सहित अन्य अज्ञात आरोपियों पर कांड दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा फरार आरोपियों और हथियार बारामती के लिए छापेमारी की जा रही है।

Join us on: