रिपोर्ट – बिकास कुमार!
सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा (रकिया) वार्ड नंबर 1 में सांप के काटने से 55 वर्षीय किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान रविन्द्र कुमार शर्मा, पिता स्व. सुभक दास के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, रविन्द्र कुमार शर्मा अपने खेत में फसल देखने गए थे। फसल देखकर वापस लौटने के दौरान रास्ते में सांप ने उन्हें काट लिया। सांप के काटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल, सहरसा लेकर पहुंचे।
सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक किसान थे। उनके परिवार में चार पुत्र और दो पुत्रियां हैं। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
वहीं, घटना की सूचना बिहरा थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की दी गई मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मॉटम के लिए जुट गई हैं ।



