कैमूर-बार बालाओं पर पैसे लुटा रहे थे दो ASI, एसपी ने दोनों को किया निलंबित!

SHARE:

रिपोर्ट- पियूष कुमार!

दारोगा जी बार बालाओं के डांस का ले रहे थे आंनद खूब लुटाया दोनों हाथ से पैसे वीडियो हुआ वायरल तो एसपी ने दो ए एस आई को किया निलंबित।

कैमूर से अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है जहाँ दो दारोगा जी एक शादी समारोह में जाते है जहाँ बार बालाओं के डांस चल रहा था दोनों दारोगा जी भी आनंद लेने के लिए आगे कुर्सी पर बैठ कर ठुमके और भोजपुरी गीत का आनन्द लेने लगे,दोनों हाथों से खूब पैसे उड़ाते दिखे खुशी तब गम में बदल गया जब किसी ने वीडियो बना कर वायरल कर दिया और कैमूर एसपी शिखर चौधरी ने दोनों को निलंबित कर दिया।मामला चैनपुर थाना क्षेत्र का है दोनों ए एस आई सत्येंद्र कुमार,चंदन कुमार चैनपुर थाना में पदस्थापित है।

भभुआ डीएसपी ओम प्रकाश ने बताया कि एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमे चैनपुर थाने के दो ए एस आई सत्येंद्र कुमार,चंदन कुमार दिख रहे है एक शादी समारोह में नर्तकी के डांस देख रहे है जो पुलिस गाइडलाइंस के खिलाफ है,साथ मे एक आरोपी भी दिख रहा है जो हत्या,आर्म्स एक्ट के आरोपी अजित यादव भी शामिल ।यह वीडियो दो साल पुराना है ।मामले की जांच कर एसपी के आदेश पर दोनों ए एस आई को निलंबित कर दिया।

Join us on: