रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के इंडो नेपाल बोर्डर पर मुस्तैद 48 वी वाहिनी जयनगर के कार्यक्षेत्र भारत-नेपाल सीमा चौकी बेतौन्हा के जिम्मेवारी के इलाके मे एस एस बी के जवानों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। गोविंद सिंह भंडारी कमांडेंट, 48वीं वाहिनी जयनगर को प्राप्त गुप्त सूचना के बाद निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए विवेक ओझा (उप-कमांडेंट प्रचालन) ने एक विशेष छपा मारी टीम का गठन किया। जिसकी अगुवाई निरीक्षक लोकेन्दर कुमार, समवाय प्रभारी (कमला) एवं अन्य जवानों और स्थानीय पुलिस के साथ की गयी संयुक्त छापेमारी मे जयनगर थाना क्षेत्र से लगभग 3 कीलों मीटर की दूरी पर एस एस बी की बाह्य सीमा चौकी बेतौन्हा के जिम्मेवारी के इलाके मे सीमा स्तम्भ संख्या 269/06 से 400 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र स्थित एक निजी घर मे अवैध रूप से रखे गए ब्रोकन शुगर एवं प्रतिबंधित व नसइलए दबाओ के साथ ही अन्य आपत्तिजनक समानों के साथ गृहस्वामी पत्नी पत्नी मनोज कुमार दास, 34 वर्ष, पिता स्वर्गीय जेवाच दास, गंव बेतौन्हा, वार्ड नंबर-08 थाना-जयनगर, जिला-मधुबनी एवं विभा देवी, 27 वर्ष, पती- मनोज कुमार दास को गिरफ्तार किया गया है। इन के घर की तलाशी लेने पर ब्राउन शुगर 40 ग्राम, छोटे वजन की मशीन 01 नंबर (डिजिटल), कोडीवेल कफ सिरप 100 मिली लीटर 25 नग, कैरिस्पास टैबलेट 71 टैब , टैब थ्राइज़ डी॰ एस॰ 09 टैब, नाइट्रावेट 10 एम जी 198 टैब, ट्यूब रलीफ सी पी 0002 मल्टीपरपस 100 नग, एक पल्सर बाइक, नेपाली मुद्रा-55225/-रु, भारतीय मुद्रा – 1,47,450/-रुपये
जब्त किए गए सामान और गिरफ्तार व्यक्तियों को अग्रिम कार्यवाही हेतु जयनगर थाने को सुपुर्द कर दिया गया है । भारत नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए एस एस बी के जवान और जिला पुलिस लगातार अभियान चला रही है। आगे भी इसी प्रकार का अभियान चलाये जाएंगे और सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों को रोका जाएगा।
गोविंद सिंह भंडारी कमांडेंट, 48 वीं वाहिनी जयनगर ने बताया है कि भारत नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों को रोकथाम के लिये विशेष नाका, और विशेष गश्ती के माध्यम से निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। अवैध रूप से हो रही तस्करी को रोका जा रहा है। भारत-नेपाल सीमा पर 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर के द्वारा गश्ती तेज कर दी गई है। ताकि इस प्रकार की गतिब्धियों को पूर्णरूप से प्रतिबंधित किया जा सके ।




