रिपोर्ट- प्रमोद कुमार!
दारौंदा (सीवान) दारौंदा थाना क्षेत्र के दारौंदा रेलवे ढ़ाला के समीप बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएसपी ब्रांच से दिन दहाड़े बेख़ौफ़ अपराधियों ने हथियार के बल पर ढ़ाई लाख रुपए लूट लिये । दारौंदा- सीवान मुख्य सड़क किनारे दारौंदा रेलवे ढाला से दौ सौ कदम की दुरी पर दो मंजिला मकान में संचालित बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएसपी संचालक पंकज कुमार वर्मा से शुक्रवार को दोपहर चार की संख्या में आएं हथियार बंद अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दे फरार हो गए।घटना के समय मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो बाइक पर सवार चार अपराधीयो ने बैंक में दाखिला लिया और
अंदर घुस लूटेरों ने कैस लूट लिया और आराम से निकल गए।
सी एस पी संचालन कर रहे कर्मचारियों ने हल्ला किया लोग आते तबतक अपराधी रफूचक्कर हो गए। संचालक द्वारा पुलिस को सूचना दी गई जहाँ पहुंचे पुलिस ने सी सी टी बी फूटेज के आधार पर अपराधियों के पहचान में जुट गई है।
कर्मचारियों के द्वारा बताए गए हुलिया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अपराधियों को पकड़ने में जुट गई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।




