मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कबीर मठ फतुहा को पर्यटन स्थल के रूप विकसित करने का मिला आश्वासन- ब्रजेश मुनि

SHARE:

: अंकित त्रिपाठी की रिपोर्ट
 
(पटना): आचार्य गद्दी कबीर पीठ फतुहा के संरक्षक महंत ब्रजेश मुनि ने बिहार विधान सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर कबीर मठ. फतुहा की सम्पत्ति पर अतिक्रमणकारियों का कब्ज़ा से उत्पन्न विवाद और समस्याओं के बारे में बताया l इस मठ का ऐतिहासिक महत्व बताते हुए यहाँ पर्यटन स्थल के रूप में विकास की सम्भावना के बारे में बताया l मुनि जी ने मठ की जमीन पर नालंदा में कबीर विश्वविद्यालय की स्थापना के बारे मे अपने विचार से मुख्यमंत्री को अवगत कराया l
         इस आशय की जानकारी देते हुए महंत ब्रजेश मुनि ने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय ने आत्मीय भाव से बातों को सुना और आश्वासन दिया और  कि मठ की अतिक्रमित जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करने और  पर्यटन स्थल के रूप में फतुहा  कबीर मठ का  विकास करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा l जल्दी ही कबीर मठ फतुहा का दौरा करेंगे और कबीर मठ फतुहा को पर्यटन की गति प्रदान करेंगे उन्होंने कहा कि वर्तमान में विश्व समुदाय के लिए प्रासंगिक है सदगुरु कबीर साहेब का जीवन दर्शन इस लिए सरकारी स्तर पर कबीर महोत्सव सांप्रदायिक सौहार्द मेला का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर बिहार सरकार के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के पूर्व मंत्री श्री रत्नेश सादाजी उपस्थित थे

Join us on:

Leave a Comment