रिपोर्ट – सुमित कुमार!
-मुंगेर : सांसद विवेक ठाकुर ने मोदी सरकार के 12 वर्षों का कार्यकाल ऐतिहासिक बताते हुए इसे विकास, जन-विश्वास और जनकल्याण का स्वर्णिम काल करार दिया है। मुंगेर में रविवार कोतीन नंबर गुमटी के पास स्थित एक निजी विवाह भवन में आयोजितमीडिया संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश की न सिर्फ तस्वीर, बल्कि तकदीर भी बदल चुकी है। यह सरकार केवल वादों पर नहीं, बल्कि धरातल पर काम करने में विश्वास रखती है, यही वजह है कि आज लगातार तीसरी बार देश की जनता ने एनडीए सरकार पर अपना अटूट भरोसा जताया है।नवादा सांसद सह भाजपा नेता विवेक ठाकुर ने कहा कि जनता के विश्वास और समर्थन के कारण आज देश के 22 राज्यों में एनडीए की सरकार है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों ने लोगों का भरोसा जीता है, जिसके परिणामस्वरूप एनडीए को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है तथा विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। सांसद ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने तथा सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी जनता का समर्थन एनडीए के साथ बना रहेगा और विकास की गति और तेज होगी।
बाइट : विवेक ठाकुर सांसद भाजपा



