सुपौल टाउन हॉल में वैश्य अधिकार सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट :- संतोष चौहान

सुपौल :- जिला मुख्यालय क्षेत्र अंतर्गत टाउन हॉल सुपौल में रविवार को वैश्य अधिकार सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश और प्रदेश स्तर के कई प्रमुख नेताओं एवं समाजसेवियों ने भाग लिया सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य वैश्य समाज की एकता सामाजिक सशक्तिकरण तथा अधिकारों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर कुमार महासेठ रहे । उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक डॉ० प्रकाश चंद्रा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ० पी०के० चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम का मंच संचालन जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न चौधरी ने किया। सम्मेलन की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। तत्पश्चात बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय ब्रज बिहारी प्रसाद के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित अतिथियों एवं समाज के लोगों ने उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर कुमार महासेठ ने कहा कि वैश्य समाज देश की आर्थिक एवं सामाजिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण धुरी है समाज की एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती से ही अधिकारों की प्राप्ति संभव है उन्होंने युवाओं को शिक्षा रोजगार और सामाजिक नेतृत्व में आगे आने का आह्वान किया।
विधायक डॉ० प्रकाश चंद्रा ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना समय की आवश्यकता है।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष डॉ० पी०के० चौधरी ने संगठन को मजबूत बनाने और समाज के लोगों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया सम्मेलन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। सम्मान प्राप्त करने वालों में शिक्षा, सामाजिक सेवा, व्यापार एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोग शामिल थे कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वैश्य समाज के प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, युवा एवं महिलाएं उपस्थित रहीं पूरे आयोजन के दौरान सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती और अधिकारों की लड़ाई को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Join us on: