कैमूर की सृष्टि उपाध्याय को संस्कृत संसद महोत्सव में पीएम ने किया सम्मानित!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दूबे):

कैमूर। कैमूर के भगवानपुर प्रखंड की सृष्टि उपाध्याय को संस्कृत संसद महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मानित किया है। सृष्टि उपाध्याय पिता स्वर्गीय काशी नाथ उपाध्याय रमाकांत उपाध्याय की नातिन सुढ गांव की बेटी बनारस में आयोजित संस्कृत महोत्सव में इतने कम उम्र में प्रधानमंत्री से पुरस्कार पाने वाली बिहार की पहली लड़की है। बनारस में चल रहे संस्कृत संसद महोत्सव में भारत के अनेक संस्कृत विद्वानों ने भाग लिया।सृष्टि उपाध्याय ने संस्कृत भाषा के महत्व के ऊपर करीब आधे घंटे संस्कृत भाषा में व्याख्यान देकर सबको स्तब्ध कर दिया। जिसमे उन्होंने प्रथम स्थान व प्रथम पुरस्कार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा काशी हिंदू विश्वविद्यालय में स्थित स्वतंत्रता भवन में पुरस्कार प्रदान किया। जो बिहार राज्य तथा कैमूर और जिले के भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत सुढ गांव के लिए गर्व की बात है।वर्तमान में सृष्टि उपाध्याय काशी स्थित अन्न्नदा देवी महाविद्यालय की आठवी कक्षा की छात्रा हैं।अपने सफलता का श्रेय काशी हिंदू विश्वविद्यालय में अध्ययनरत अपने चाचा शशिनाथ उपाध्याय को दिया है।

Join us on:

Leave a Comment