पटना:- बाढ़ में गोली मारने के आरोपी को भीड़ ने जमकर पीटा!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा !

बाढ़ थाना क्षेत्र को सूचना मिली कि स्थानीय बाजीतपुर मोहल्ले में एक युवक को भीड़ द्वारा पोल में बांधकर पिटाई की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। तब तक वहां उपस्थित भीड़ एक युवक को बुरी तरह पीट चुका था। पुलिस ने किसी तरह युवक को भीड़ से छुड़ाकर कब्जे में लिया और सदर अस्पताल बाढ़ ले आई। जहां उसका इलाज किया जा रहा है ।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि लगभग 20 दिन पहले वाजिदपुर मोहल्ले के ही एक युवक को गोली मारी गई थी। जिसे सदर अस्पताल बाढ़ द्वारा पटना रेफर कर दिया गया था। जिसका इलाज पटना में ही चल रहा है। आज वाजिदपुर मोहल्ले में ही उस कांड के आरोपी संतोष कुमार भीड़ के हत्थे चढ़ गया। और उसकी बुरी तरह पिटाई हो गई। फिलवक्त, आरोपी संतोष कुमार पुलिस के कब्जे में है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment