अवैध संबंध में चौकीदार पुत्र की हत्या में शामिल चार गिरफ्तार!

SHARE:

अभिषेक कुमार

एक चाकू ,चार मोबाइल तथा तीन मोटरसाइकिल जब्त! भी बरामद किया गया है ।

गया में अबैध संबंध में पिछले दिनों चौकीदार की गला रेत कर निर्मम हत्या किए जाने के मामले में आज गया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गया पुलिस ने चौकीदार हत्याकांड में शामिल चार कुख्यात हत्यारों को पुलिस ने महज चंद दिनों में धर दबोचा है। गिरफ्तार कुख्यात अपराधियों के पास से निर्मम हत्या में उपयोग किए जाने वाले हथियार को भी जप्त कर लिया है। आज गया के एसएसपी आदित्य कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुख्यात अपराधियों को पेश किया। एसएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि चनौती थाना क्षेत्र में 10 जुलाई को चौकीदार के पुत्र संजय पासवान को अपराधियो के द्वारा गला रेतकर हत्या कर दी गई थी और शव को एक बोरी में बंद कर फेंक दिया गया था। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक स्पेशल टीम गठित कर हत्या करने वाले चार अपराधी को गिरफ्तार किया है । उन्होंने यह भी बताया कि मुख्य आरोपी बिंदु पासवान उर्फ जितेंद्र को गिरफ्तार किया गया , उसी के निशानदेही पर हत्या में शामिल तीन और अपराधी को गिरफ्तार किया गया है । शिव पासवान, पिंटू पासवान, तथा मनीष मांझी को भी गिरफ्तार किया गया है । उन्होंने यह भी बताया कि हत्या में प्रयोग करने वाले चाकू , 4 पीस मोबाइल तथा तीन मोटरसाइकल भी बरामद किया गया है । उन्होंने यह भी बताया कि अबैध संबंध के कारण हत्या हुई थी ।

Join us on:

Leave a Comment