मधुबनी-सक्षमता परीक्षा के विरोध में नियोजित शिक्षकों का मशाल जुलूस!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

सक्षमता परीक्षा के विरोध में मशाल जुलूस और जोरदार नारेबाजी

बिहार शिक्षक एकता मंच जिला इकाई मधुबनी के द्वारा सरकार के मनमानी एवं तानाशाही रवैया के खिलाफ राज्य संघ के आह्वान पर विशाल मशाल जुलूस कार्यक्रम आयोजीत किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बिहार शिक्षक एकता मंच जिला इकाई मधुबनी के संयोजक देवेंद्र कुमार यादव के साथ-साथ जिले के अध्यक्ष मंडल व सचिव मंडल के सदस्यों क्रमशः राजू यादव, संजीव कुमार कामत, विकास कुमार, वसी अख्तर, रंजीत कुमार खन्ना, रंजन चौधरी, मसकुर आलम, निर्भय कुमार, पवन कुमार चौधरी, अवधेश कुमार झा, नवीन कुमार झा, रघुनाथ यादव, रामकुमार राम, शंकर कुमार पासवान, सत्यनारायण यादव तथा महिला प्रभारी गीता कुमारी, पिंकी कुमारी, अर्चना कुमारी ने किया। उक्त कार्यक्रम स्थानीय टाउन क्लब मैदान से शाम 5:30 बजे मशाल जुलूस के साथ स्टेशन चौक हेड पोस्ट ऑफिस होते हुए थाना मोड़ पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई ।मशाल जुलूस कार्यक्रम में हजारों शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने हाथ में मशाल लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी किया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि किसी भी कीमत पर परीक्षा नहीं देंगे तथा सरकार से राज्य कर्मी का दर्जा लेकर रहेंगे। इसके लिए आगामी आंदोलन हेतु हम लोग तैयार हैं। आगामी 13 फरवरी को पटना में होने वाले विधानसभा घेराव कार्यक्रम में जिले से हजारों शिक्षक एवं शिक्षिका भाग लेकर पटना में अपनी चट्टानी एकता प्रदर्शित करेंगे । आवश्यकता होगी तो पूरे विद्यालय में तारबंदी किया जाएगा। बिना सर्त राज्य कर्मी की घोषणा सरकार अविलंब करें अन्यथा आंदोलन को तेज किया जाएगा। उक्त नेताओं ने जिले के शिक्षकों से परीक्षा का फॉर्म नहीं भरने का आग्रह किया है। एवं कहा है की सक्षमता परीक्षा का विरोध हर हाल में करना है। वर्षों से कार्यरत शिक्षकों से परीक्षा के नाम पर सेवा मुक्त करने का षड्यंत्र से सभी शिक्षक वाकिफ है। किसी भी परिस्थिति में परीक्षा नहीं देंगे तथा राज्य कर्मी का दर्जा लेकर रहेंगे । वक्ताओं ने एक स्वर से स्थानांतरण तीन जिला का विरोध किया है। साथ ही आगामी 13 फरवरी 2024 को होने वाली पटना के कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया है। कार्यक्रम में बतौर अतिथि के रूप में धर्मेंद्र कुमार ने भी शिक्षकों को संबोधित किया। विभिन्न संगठनों के क्रमशः मोहम्मद फारूक, सुरेंद्र प्रसाद यादव अंकलित कुमार झा, अहमद हुसैन, लीलाधर पासवान, सुरेश यादव, रघुवंश ठाकुर, मोहम्मद जाकिर, मोहन मिश्रा, सुजीत कुमार, रमजान ठाकुर, राजकुमार, जमील अहमद, रवि शेखर राठोर, देव कुमार यादव, राजीव कुमार, राकेश रंजन, कृष्ण देव कुमार, मोहम्मद शकील, सुरेश कुमार यादव, देवानंद झा, मोहम्मद वारिस, नवीन सिंह, अखिलेश चौधरी, रंजीत कुमार, जयप्रकाश, पूनम कुमारी, आदिल हुसैन सहित अन्य दर्जनों शिक्षाकर्मियों ने संबोधित किया।

Join us on:

Leave a Comment